AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति द्वारा प्रतिभागियों को उपहार...
संत नगर - के0टी0 शाहानी स्कूल, संत हिरदाराम नगर में आयोजित गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 अक्टूबर को बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी साथ ही केन्द्र इंचार्ज श्रीमती किरण वाधवानी को श्री राम दरबार भेंटकर सम्मानित किया गया वहीं केन्द्र इंचार्ज श्रीमती किरण वाधवानी, मधु लालवानी, योगिता वाधवानी, राजू पेसवानी एवं उनकी टीम द्वारा बजरंग सेना समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया समिति अध्यक्ष देवानी ने कहा कि हिंदू धर्म में नवरात्रि के पावन दिनों में मां की आराधना करने का विशेष महत्व है। नवरात्रि में गरबा नृत्य का बहुत बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह मां दुर्गा और नवशक्ति की उपासना तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। समिति महासचिव गुरदास रामचंदानी ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक रोजाना गरबा करना न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से आनंददायक है बल्कि यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन वर्कआउट भी है।इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी अध्यक्ष कमलेश देवानी उपाध्यक्ष राज बिजोरिया महासचिव गुरदास रामचंदानी राज कुमार धानुक विष्णु नाथानी शमी गंगवानी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments:
Post a Comment