728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- थाना खजूरी सड़क पुलिस द्वारा 225 लीटर अवैध शराब एवं टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹14.95 लाख की संपत्ति जप्तए एक आरोपी गिरफ्तार

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- थाना खजूरी सड़क पुलिस द्वारा 225 लीटर अवैध शराब एवं टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹14.95 लाख की संपत्ति जप्तए एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमारए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  शैलेन्द्र सिंह चौहानए पुलिस उपायुक्त जोन.4 आदर्शकांत शुक्लए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना खजूरी सड़क द्वारा मुखबिर की सटिक सूचना पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई हेतु थाने से स्टाफ को हमराह लेकर कुल 225 लीटर देशी प्लेन मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹1495000 की संपत्ति जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण थाना खजूरी सड़क पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 225 लीटर देशी प्लेन मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹₹1495000 की संपत्ति जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना खजूरी सड़क पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नीले रंग की टाटा नेक्सान कार क्रमांक MP04CU6692 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा खजूरी मस्जिद के पासए ईटखेड़ी रोड ग्राम खजूरी सड़क पर घेराबंदी कर उक्त कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में 25 कार्टून देशी प्लेन मदिराए कुल 1250 क्वार्टरए कुल शराब की मात्रा 225 लीटरए कीमती लगभग ₹95000 बरामद हुए। शराब परिवहन संबंधी कार चालक अजय बैरागी से वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज मांगे गये जो आरोपी चालक के द्वारा नही होना बताया जो अवैध रूप से शराब परिवहन करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर शराब एवं ₹1400000 कीमत की टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹₹1495000. की संपत्ति विधिवत जप्त की गई। आरोपी का विवरणरू अजय बैरागी पिता बाबूलाल बैरागीए उम्र 31 वर्षए निवासी मकान नंबर 31ए विवेकानंद स्कूल के पासए भीमनगरए थाना अरेरा हिल्सए जिला भोपाल। आरोपी थाना अरेरा हिल्स जिला भोपाल में सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश हैं।सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी उनि राजेन्द्र सिंह सोलंकीए सउनि प्रवीण सिंहए प्रआरण् राहुल गुरूए प्रआरण् युवराज सिंहए आरण् वरुण त्रिपाठीए आरण् गौतम मानकरए आरण्गोविन्दा धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- थाना खजूरी सड़क पुलिस द्वारा 225 लीटर अवैध शराब एवं टाटा नेक्सान कार सहित कुल ₹14.95 लाख की संपत्ति जप्तए एक आरोपी गिरफ्तार Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com