728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- करवा चौथ की रात उजड़ गया परिवार, पत्नी के बाद पति ने भी लगाई फांसी....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- करवा चौथ की रात उजड़ गया परिवार, पत्नी के बाद पति ने भी लगाई फांसी....


भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 22 वर्षीय शिवानी का शव घर के बेडरूम में फंदे पर मिला पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद 26 वर्षीय पति सूरज का शव पेड़ पर लटका मिला करवा चौथ का व्रत रखकर दोनों ने साथ खोला था व्रत पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। राजधानी भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा बोंदर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है भोपाल से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है... जिस करवा चौथ पर पत्नी ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, उसी रात पति-पत्नी दोनों की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया।पहले पत्नी का शव घर के बेडरूम में फांसी के फंदे पर मिला और फिर कुछ ही घंटों बाद पति का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।आखिर करवा चौथ की खुशियां मातम में कैसे बदल गईं पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों की मौत हो गई फिलहाल खजूरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राजधानी भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा बोंदर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां करवा चौथ की रात 22 वर्षीय पत्नी शिवानी और 26 वर्षीय पति सूरज अहिरवार की फांसी लगाने से मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, शिवानी ने करवा चौथ पर अपने पति सूरज की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। दोनों ने साथ में व्रत खोला और भोजन भी किया। लेकिन इसके बाद रात करीब 11:30 बजे सूरज बिना बताए घर से बाहर चला गया।बताया जा रहा है कि पति के इस तरह चले जाने से शिवानी नाराज थी। वह चाहती थी कि उसका पति उसके साथ समय बिताए।रात करीब ढाई बजे जब सूरज घर लौटा, तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। झांककर देखने पर उसे शिवानी का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद सूरज ने घर में मौजूद अपनी दादी को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने दरवाजा खोलकर शिवानी को नीचे उतारा पत्नी की मौत से सूरज गहरे सदमे में था। बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय उसने कथित तौर पर कहा था कि "शिवानी नहीं तो मैं भी नहीं।"इसके कुछ समय बाद घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर सूरज का शव भी फांसी के फंदे पर लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही खजूरी थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दोनों मौतों के पीछे की परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि करवा चौथ की रात आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को मातम में बदल दिया। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- करवा चौथ की रात उजड़ गया परिवार, पत्नी के बाद पति ने भी लगाई फांसी.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com