728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने पिङित परिजनों से की मुलाकात...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने पिङित परिजनों से की मुलाकात...

संत हिरदाराम नगर में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुषकर्म एवं बच्ची को मौत के घाट उतारने की घटना को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक दीपानी उप ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी गांधीनगर ब्लाॅक अध्यक्ष सोनु तोमर जिला सचिव विशणु मारण मंडलम अध्यक्ष जगदीश सांवले, प्रवक्ता महेश गुरबानी आत्माराम सूर्यवंशी, राजेश लीलानी, राम लेखवानी, सुजल कामले, साहिल सहित कांग्रेस जनों ने पिङित परिजनों से मुलाकात कर


अपनी संवेदना व्यक्त की इस अवसर पर घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने पुरी घटना की जानकारी दी साथ ही पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही के बारे भी बताया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा  अगर समय रहते हुए पुलिस बच्ची को खोज लेती तो इस प्रकार की घटना नहीं घटती चुकी इस समय नवरात्री भी चल रहे और पुलिस का दायित्व है कि पुरे नगर में सुरक्षा बनी रहे और यह घटना थाने से महज़ कुछ दुरी पर घंटी है इससे यह जाहिर होता है कि साथ ही आदीवासी बच्ची के साथ बलात्कार होना और फिर उसकी हत्या कर देना यानी प्रदेश में अपराधियों के होंसले बुलंद हैं और उनमें कानुन का डर नहीं है हम मोहन यादव सरकार से मांग करते हैं कि वह पिङित परिजनों को जल्द से जल्द एक करोड़ रुपए का मुआवजा दे और अपराधी के उपर फास्ट ट्रैक कोर्ट में कैसे चले और जल्द से जल्द उसे फांसी पर लटकाया जाए साथ ही इस घटना की जानकारी हमारे द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंगार को भी दी गई है इस अवसर पर यहां पर उपस्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है हम इस दुख की घङी में पिङित परिजनों के साथ खङे है और उन्हें हर प्रकार की सहायता कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जाएगी यहां पर परिजनों से मुलाकात करने के बाद उक्त नेताओं ने थाने में जाकर सहायक पुलिस आयुक्त रत्नेश तोमर से मुलाकात कर उनके द्वारा कानूनी रुप से की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही यह मांग की की अपराधी के साथ नरमी न बरती जाए और जल्द से जल्द फास्ट कोर्ट ने केस का चलाया जाए और जल्द से जल्द अपराधी को फांसी हो...

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने पिङित परिजनों से की मुलाकात... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com