AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में दीवाली फेस्ट एवं हाट बाजार के माध्यम से दीवाली के त्यौहार की उमंग
मैनेजमेंट की छात्राओं को संस्कृति से जोड़ने एवं उन में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में दीवाली फेस्ट एवं हाट बाजार का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष संस्थान में दीपावली पर्व के पहले हाट बाजार का आयोजन किया जाता है, जिसमें ऐम. बी. ऐ., बी. बी. ऐ. एवं ऐम. बी. ऐ. इंटीग्रेटेड की छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाते हैं। इसमें विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक विचारों को वास्तविक बाजार में प्रस्तुत करने और बिक्री का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। इस हाट में दीए, त्योहारों के लिए सजावटी सामग्री, हेंडीक्राफ्ट के साथ भारत के विविध व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट क्लब के
द्वारा आयोजित इस इवेंट में सभी स्टाल को पारंपरिक ढंग से सजाया गया जिससे दीवाली के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को सोशल मीडिया प्रमोशन, ब्रांडिंग, ग्राहक जुड़ाव और अपने व्यावसायिक विचारों को एक सफल स्टार्टअप में परिवर्तित करने की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। छात्राओं ने सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया एवं निर्णायकों से प्रशंसा प्राप्त की। प्रत्येक स्टॉल में छात्राओं की मेहनत और रचनात्मकता को दर्शाया गया। छात्राओं को वास्तविक बाजार की चुनौतियों को समझने, आत्मविश्वास विकसित करने और अपने भीतर
छिपी उद्यमशील प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचंदानी, डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर एवं ग्रुप एडवाइज़र पी. ऐस. राठौर ने विभिन्न वर्गों में विजेताओं को पुरस्कृत किया।



0 Comments:
Post a Comment