728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- गांधीनगर में एल.वी.एस. ग्रुप ऑॅफ स्कूल द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 120 शिक्षक-शिक्षिकाओ का हुआ सम्म्मान समारोह

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- गांधीनगर में एल.वी.एस. ग्रुप ऑॅफ स्कूल द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 120 शिक्षक-शिक्षिकाओ का हुआ सम्म्मान समारोह 


विद्यार्थी समय का सद्पयोग करेंः श्रद्धेय सिद्ध भाऊ लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित गांधीनगर के चारों विद्यालयों में शिक्षक सम्मान समारोह श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी की पावन उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी, मॉं भारती एवं सर्वपल्ली डॉं. राधाकृष्णन के छायाचित्र एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया इस अवसर पर संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी एवं जीव सेवा संस्थान सचिव महेश दयारामानी जी उपस्थित थे।


अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी एवं संचालक योगेश हिंगोरानी, नीलेश हिंगोरानी नेे पुष्पगुच्छ देकर किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में गीत की प्रस्तुति दी तथा बच्चों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में अपने-अपने विचार रखे तथा इस अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी को याद किया जिन्होंनें अपना जन्मदिवस शिक्षकों के नाम से किया। इस अवसर पर श्रद्धेय सिद्ध भाऊ ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरूजनों के प्रति जितना सम्मान देंगें हम उतने ही सफल होंगें उन्होंनें बताया की पढ़ाई के सिवाय इंसान का कोई मोल नहीं है अनपढ़ व्यक्ति जीवनभर तिरस्कृत होता है। विद्यार्थी का जीवन तपस्या का जीवन होता है कुछ समय की तपस्या करके आप माता-पिता, गुरूजनों का नाम रोशन करेंगें। इसीलिए विद्यार्थी अपना समय व्यर्थ न गवाएं, यदि आज आप समय की कदर करेंगें तो समय आपकी कदर करेगा। मोबाईल से किनारा करें अति आवश्यकता होने पर ही उसका उपयोग करें। पढ़ाई के लिए स्वस्थ रहना भी अति आवश्यक है जिसके लिए अपने खानपान में अंकुरित अनाज और विशेषकर भीगे हुए काले चने को अपने भोजन में शामिल करें। स्व अनुशासन में रहें समय सारिणी बनाएं। समाज रिश्तेदारों में सम्मान पढ़ाई से ही मिलेगा और संगति का भी विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही उन्होंनें शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम समस्त शिक्षकगणों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए सिंतबर माह में जन्म लेने वाले महान विभूतियों सर संघ चालक आदरणीय मोहन भागवत जी, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी दी हुई शिक्षाओं को जीवन में उतारें। परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद से ही विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा एवं सेवा कार्य चल रहे हैं। सितंबर माह में आज के दिन अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की भी जानकारी दी गई। अंत में उन्होंनें कहानी के माध्यम से बताया कि दूसरों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझें। संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी ने श्रद्धेय सिद्ध भाऊ एवं जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद किया तथा उन्होंनें बताया कि जीव सेवा संस्थान की तरफ से आज के दिन पर दो स्मार्ट बोर्ड विद्यालय को देने की घोषणा की। संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों लक्ष्मीदेवी विक्योमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूल एवं प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल में 120 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं प्राचार्य उपस्थित थे। एल.वी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल के सचिव रमेश हिंगोरानी एवं संचालक योगेश हिंगोरानी उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कशिश गोकलानी और राखी नागवानी ने किया एवं आभार जयश्री ममतानी ने किया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- गांधीनगर में एल.वी.एस. ग्रुप ऑॅफ स्कूल द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 120 शिक्षक-शिक्षिकाओ का हुआ सम्म्मान समारोह Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com