728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में गीता के श्लोकों के साथ संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में गीता के श्लोकों के साथ संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ...

संस्कार विद्यालय में हर मंगलवार को प्रातः प्रार्थना के समय हनुमान चालीस का पाठ का प्रारम्भ किया था। इसी कड़ी में आज मंगलवार को प्रातः प्रार्थना के समय संस्था के सचिव बसंत चेलानी, समाज सेवी,हीरो फैन्स क्लब के अध्यक्ष हीरो हिंदू ईसरानी,समाज सेवी नानक ददलानी प्रभुदास मूलचंदानी, राजकुमार सुखवानी, विष्णु बंसल, अनिल अग्रवाल, माँधू घनश्यानी बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए उपस्थित हुए और बच्चों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव  बसंत चेलानी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में लगभग तीन साल से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है बहुत से बच्चों को हनुमान चालीसा याद हो गई है अब हनुमान चालीसा के पाठ के साथ प्रतिदिन गीता के श्लोंको का भी वाचन होता है और अब हमें गीता के श्लोंको को भी याद करना है क्यों कि ये सब चीजे आपको समय आने पर काम आएंगी और आपको याद आऐगा की स्कूल में ये सब हमें सिखाया जाता था। कार्यक्रम में उपस्थित राजकुमार सुखवानी ने कहा कि जिस विद्यालय का नाम संस्कार हो वहां के बच्चे तो संस्कारवान होंगे ही, जो भी राम के दास हनुमान जी की हनुमान चालीसा का पाठ करते है उनके जीवन में कष्टों का आना असंभव हो जाता है विद्या के साथ-साथ आप में जो संस्कार है उसकी भी हम सराहना करते है। कार्यक्रम में उपस्थित हीरो हिंदू ईसरानी ने जय राम के जयकारों के साथ कहा कि इतना अच्छा वातावरण और भक्तिभाव को देखकर मैं आप सभी को साधुवाद एवं आशीर्वाद देता हूं कि जिसके मन में राम है उनके सभी कार्य सफल होते है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. के. मिश्रा, प्रधानाचायर्चा मृदुला गौतम, मोन्टेसरी इन्चार्ज प्रियांशी आडवानी समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थिगण उपस्थित थे एवं सभी ने स्वरबध् हनुमान चालीसा का पाठ किया।



  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में गीता के श्लोकों के साथ संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com