AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- गुरुनानक जयंती पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रभात फेरी में लिया हिस्सा, विभिन्न दरबारों में टेका माथा
भोपाल - सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा प्रभात फेरी में सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत नगर के विभिन्न गुरुद्वारों एवं दरबारों में पहुंचकर मत्था टेका और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र
की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों को गुरु नानक देव जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।वहीं, हिंदू फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष हीरो इसरानी भी विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ इस पावन पर्व के आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाईं और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर पूरा संत नगर गुरु नानक देव जी के जयकारों और भक्ति भावना से सराबोर नजर आया। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में सेवा, समानता और मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रेरणा देती हैं।


0 Comments:
Post a Comment