728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- जीवन में धैर्य, आत्मविकास एवं ए.आई. युग में रिश्तों के महत्व पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट सेशन आयोजित

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- जीवन में धैर्य, आत्मविकास एवं ए.आई. युग में रिश्तों के महत्व पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट सेशन आयोजित


 
ए.आई. के दौर में मानसिक स्वास्थ्य, मानवीय रिश्तों और आत्मविकास का महत्व संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फॉर विमेन, भोपाल में एम.बी.ए., बी बी.ए एवं एम.बी.ए. इंटीग्रेटेड की छात्राओं के लिए इंडस्ट्री एक्सपर्ट सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में सुमन रमेश तुलसियानी चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के एडमिनिस्ट्रेशन एवं प्रोजेक्ट्स हेड,

मनीष रुपानी ने छात्राओं को संबोधित किया। अपने जीवन के अनुभवों एवं विभिन्न पहलुओं को साझा करते हुए उन्होंने धैर्य, आत्मविश्वास, असफलताओं से सीखने तथा निरंतर आत्मविकास के महत्व पर प्रकाश डाला।श् रुपानी ने दिव्य इच्छा (Divine Will) एवं दिव्य समय (Divine Timing) की अवधारणा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जीवन में प्रत्येक घटना का अपना समय होता है और हमें धैर्य रखते हुए अपनी यात्रा पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि –

“हम सभी अपने समय आने पर खिलते हैं।” उन्होंने छात्राओं को दूसरों की उपलब्धियों एवं जीवन की गति से स्वयं की तुलना करने के बजाय अपनी क्षमताओं, प्रयासों और यात्रा पर विश्वास रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान हमें सफलता प्राप्त करना सिखाते हैं, लेकिन असफलताओं से सामना करना और उनसे सीखना भी जीवन का एक महत्वपूर्ण कौशल है, क्योंकि असफलताएं हमें बेहतर बनने का अवसर देती हैं।उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव तथा तकनीक के दौर में मानवीय रिश्तों की प्रासंगिकता पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया एवं तकनीक के अत्यधिक उपयोग के कारण हम दूसरों के जीवन पर अधिक ध्यान देने लगते हैं, जिससे आत्मचिंतन, वास्तविक संवाद एवं रिश्तों के लिए समय कम होता जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने, रिश्तों में संवाद, संवेदनशीलता एवं मानवीय जुड़ाव बनाए रखने तथा तकनीक का सजग एवं संतुलित उपयोग करने का संदेश दिया।उन्होंने निरंतर सीखने की आदत विकसित करने और प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें कल की तुलना में आज स्वयं का बेहतर संस्करण बनने का प्रयास करना चाहिए। सत्र ने छात्राओं को सफलता के साथ-साथ धैर्य, आत्मचिंतन, लचीलापन, सकारात्मक सोच, रिश्तों की अहमियत एवं निरंतर सीखने के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर जीव सेवा संस्थान (जे.एस.एस.) के सचिव महेश दयारमानी ए.सी. साधवानी , ग्रुप एडवाइजर पी.एस. राठौर, संस्थान के प्रबंध निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी, डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर एवं सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- जीवन में धैर्य, आत्मविकास एवं ए.आई. युग में रिश्तों के महत्व पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट सेशन आयोजित Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com