728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन मध्य प्रदेश चैप्टर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ‘ओणम निलावु 2026.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन मध्य प्रदेश चैप्टर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ‘ओणम निलावु 2026.....


ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन (AIMA), मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित “Onam Celebration – Onam Nilavu 2026” का भव्य आयोजन भोपाल के CTO, बैरागढ़ स्थित Om Vidhyamandir Higher Secondary School में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए मलयाली समाज के सदस्यों एवं उनके


परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक अथपुक्कलम प्रतियोगिता से हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केरल की समृद्ध संस्कृति एवं परंपरा को दर्शाने वाले तिरुवातिरा, नृत्य, ओणम गीत, चेंडा मेलम तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

भगवान महाबली के आगमन एवं स्वागत का भी विशेष आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हुजूर, भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि तथा रियाज इकबाल, IPS, DIG, मध्य प्रदेश शासन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की निदेशक डॉ. अमिता पांडे, वार्ड सदस्य  कुसुम चतुर्वेदी सहित अशोक मारन एवं गुड्डू भैया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।AIMA मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष Adv. Jolly Kurian ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा सचिव Er. P. Anil Nair ने

स्वागत भाषण दिया। AIMA के राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव C. Ashokan तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य  Jolly Elanthoor ने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं।AIMA मध्य प्रदेश चैप्टर के उपाध्यक्ष कलाधरन पांजेन एवं जिमी वर्गीस के साथ के.टी. कन्नन, टी.एस. कुरुप, प्रसन्ना सोमराजन, लीला विक्रमन, स्मिता आचार्य, अनूप वर्गीस, सुनील सी.पी., मुरली टी.वी.,  सतीशन पी.टी. एवं दिनेशन पी. सहित

अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की और AIMA मध्य प्रदेश चैप्टर को ओणम की शुभकामनाएं दीं। अथपुक्कलम प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। इसके पश्चात आयोजित भव्य ओणम सद्या में सभी ने सामूहिक रूप से भाग लिया। सामूहिक ओणम सद्या ने केरल की प्रेम, भाईचारे और एकता की परंपरा को जीवंत कर दिया।AIMA मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा प्रवासी मलयाली समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा समाज में एकता, सौहार्द एवं आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के अंत में AIMA मध्य प्रदेश चैप्टर के संयुक्त सचिव अनिमोन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कलाकारों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की।‘ओणम निलावु 2026’ केरल की संस्कृति, परंपरा, एकता और भाईचारे का सुंदर संगम बनकर भोपाल के मलयाली समाज के लिए एक यादगार ओणम समारोह साबित हुआ।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन मध्य प्रदेश चैप्टर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ‘ओणम निलावु 2026..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com