728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- आज से सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का भव्य आग़ाज़ गुजराती व सिंधी गीतों पर आयोजित हुई सिंधी गरबा की ग्राउंड प्रैक्टिस.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- आज से सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का भव्य आग़ाज़ गुजराती व सिंधी गीतों पर आयोजित हुई सिंधी गरबा की ग्राउंड प्रैक्टिस.....

भोपाल सांस्कृतिक सिंधी गरबे का आगाज आज शाम को 7 बजे लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में होगा, एक महीने गरबा वर्क शॉप के बाद बुधवार को शाम गरबा स्थल ग्राउंड पर गरबा रियर्सेल आयोजित की गई।


रास मिलन ग्रुप के सोनू सर एवं उनकी टीम ने लगभग 1500 से अधिक गरबा लवर्स को महोत्सव के पहले फाइनल ग्राउंड रियर्क्सल करवाई, जैसे जैसे म्यूजिक ध्वनि तेज होती गई वैसे वैसे प्रैक्टिस में तेज़ी आती गई, गरबा के बाद डांडिया के साथ इस गरबे की प्रैक्टिस खत्म हुई।सभी पार्टिसिपेंट्स ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस गरबा प्रैक्टिस को एंजॉय किया।

सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि आज से सिंधी गरबे का मुख्य आयोजन होगा जिसमे मुख्य रूप से नि शुल्क वेले पार्किंग, फूड स्टॉल, गरबे थीम पर आकर्षक साज सज्जा डेकोरेशन के साथ साथ कई प्रकार के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहाँ आप पूरे परिवार के साथ इस आयोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। इस अवसर पर समिति के महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि गरबे में टाइम पर आने वाले 50 पार्टीसिपेंट्स को समिति द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- आज से सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का भव्य आग़ाज़ गुजराती व सिंधी गीतों पर आयोजित हुई सिंधी गरबा की ग्राउंड प्रैक्टिस..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com