AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- श्रद्धेय सिद्ध भाऊ ने छात्राओं को दिया सफलताए संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश....
संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेजए भोपाल में श्रद्धेय सिद्ध भाऊ के सान्निध्य में प्रथम वर्ष की छात्राओं के आशीर्वचन समारोह के अवसर पर नव निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जीए अध्यक्षए एसएचकेईएसए हीरो ज्ञानचंदानीए निदेशकए एसएचजीसीए प्राचार्या डॉण् डालिमा पारवानीए प्राध्यापकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात नव निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा अनुशासनए सहयोग और नेतृत्व के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।
प्राचार्या डॉण् डालिमा पारवानी ने अपने स्वागत उद्बोधन में श्रद्धेय सिद्ध भाऊ एवं हीरो ज्ञानचंदानी के निरंतर मार्गदर्शनए सहयोग और प्रेरणादायी संबल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्रद्धेय सिद्ध भाऊ द्वारा बताए गए आदर्श जीवन मूल्यों एवं उत्तम जीवनशैली के मापदंडों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व वही हैए जिसमें व्यक्ति अपने आचरण और व्यवहार से दूसरों को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहींए बल्कि जिम्मेदारीए अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है।
श्रद्धेय सिद्ध भाऊ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक स्तर की पढ़ाई से ही उच्च पदों और जीवन में बड़ी उपलब्धियों की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। इसके लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए ईश्वरए माता.पिता एवं गुरुजनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहने की सीख दी तथा अच्छे संस्कारए सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। समारोह के दौरान श्रद्धेय सिद्ध भाऊ ने छात्राओं से आठ प्रश्नों के माध्यम से संवाद स्थापित किया और उनका परिचय प्राप्त किया। छात्राओं ने तत्परताए आत्मविश्वास एवं शालीनता के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर कुछ छात्राओं ने भजन एवं गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण और आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम ने छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कारए स्वास्थ्यए कृतज्ञताए अनुशासन एवं नेतृत्व के महत्व को समझने का अवसर प्रदान
किया।



0 Comments:
Post a Comment