AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- गरबा पंडाल में टैक्स जागरूकता का अनूठा संदेश नवरात्रि के गरबा उत्सव में इस बार एक अनोखी वेशभूषा चर्चा का केंद्र - आनंद सबधाणी
नवरात्रि के गरबा उत्सव में इस बार एक अनोखी वेशभूषा चर्चा का केंद्र - आनंद सबधाणी ने अपनी विशेष वेशभूषा के जरिए कर व्यवस्था को दर्शातेहुए लोगों को करों के प्रति जागरूक करने का अनूठा प्रयास किया।आनंद सबधाणी की इस विशेष वेशभूषा के सामने की ओर ‘स्कैन करो… टैक्स भरो’, जबकि पीछे की ओर ‘टैक्स का तांडव’ की थीम दिखाई दी। इसमें जीएसटी, आयकर, सड़क कर, संपत्ति कर, जल कर, टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क, स्टाम्प शुल्क, पंजीकरण शुल्क, सीमा शुल्क और बिजली शुल्क सहित रोजमर्रा की जिंदगी में आम आदमी द्वारा चुकाए जाने वाले अनेक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष करों और शुल्कों को दर्शाया गया।इस अनोखी प्रस्तुति के जरिए आनंद ने बताया कि आखिर आम आदमी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कितने तरह के कर चुकाता है। उनकी वेशभूषा आकर्षण का केंद्र बनी और लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।आनंद सबधाणी का कहना है कि राष्ट्र की प्रगति के लिए कर देना जरूरी है, लेकिन उसके बदले आम जनता को बेहतर सुविधाएं और विकास का लाभ भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर जागरूकता को कार्यालयों तक सीमित रखने के बजाय गरबा जैसे लोकप्रिय सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना चाहिए। मनोरंजन के बीच कर व्यवस्था पर तंज कसती इस प्रस्तुति ने लोगों को सोचने का संदेश दिया।

0 Comments:
Post a Comment