728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- एस.एच.आई.एम. की छात्रा किरण दुर्गानी दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- एस.एच.आई.एम. की छात्रा किरण दुर्गानी दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित....

संत हिरदाराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की छात्रा ने बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी पाठ्यक्रमों की प्रावीण्य सूची में सर्वोच्च स्थान पाकर संस्थान को पुनः गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट की ऐम.बी.ए. इंटीग्रेटेड 2020-25 बैच की छात्रा किरण दुर्गानी को मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय एवं विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय के द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कार्यक्षेत्र में आने वाले समस्त प्रबंध संस्थानों में से संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट की छात्रा के द्वारा पुनः प्रावीण्य सूची में आना गौरव का विषय है। इसके पहले भी संस्थान की छात्राओं ने ऐम.बी.ए. एवं ऐम.बी.ए. इंटीग्रेटेड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। कटनी की निवासी किरण दुर्गानी ने स्कूली शिक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 2020 में एम.बी.ए. इंटीग्रेटेड में एस.एच.आई.एम. में प्रवेश लिया। किरण ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता की प्रेरणा को दिया। इस उपलब्धि पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचंदानी ने छात्रा को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर एवं सभी शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- एस.एच.आई.एम. की छात्रा किरण दुर्गानी दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com