AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- अंग्रेजी भाषा में युवा संतों ने दिया मानवता का संदेश जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम संपन्न
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से निरंकारी मिशन के जोन भोपाल 24 ए की ब्रांच सीहोर में जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम संत समागम मुंबई से पधारे ज्ञान प्रचारक महात्मा परम देवीचंद लक्ष्मण कथेकर जी की हुजूरी में शनिवार को सीहोर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संपन्न हुआ इस दौरान कथेकर ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का पावन संदेश आमजन तक पहुंचाया।
जोनल इंचार्ज महात्मा अशोक जुनेजा के निर्देशन में सम्पन्न इस समागम में भोपाल जोन की सभी ब्रांचो के संतों द्वारा मानवता का संदेश अंग्रेजी भाषा में देते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। समागम में बच्चों और युवाओं द्वारा आकर्षक भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गई ।
इस दौरान बड़ी संख्या में निरंकारी संतों द्वारा नाटक और विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर भक्तिमय वातावरण निर्मित किया गया । युवा संतो ने समागम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को निरंकारी मिशन का संदेश देते हुए मिशन की गतिविधियों से भी अवगत कराया ।ज्ञातव्य है कि संत निरंकारी मंडल जोन 24 ए भोपाल की सभी ब्रांचो में विभिन्न कार्यक्रम जोनल इंचार्ज महात्मा अशोक जुनेजा जी के निर्देशन में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं । समागम के दौरान बैरागढ़ ब्रांच संयोजक महात्मा महेश वीधानी, भोपाल जोन की सभी ब्रांचों के संयोजक, मुखी, संचालक सहित सेवादल के सभी अधिकारीगण, बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित थे। सीहोर ब्रांच के मुखी महात्मा परमानंद वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



0 Comments:
Post a Comment