AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- सेवा सदन में विष्व रोगी सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में एडीआर रिपोर्टिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से आरनिका जैन, पेशेंट सेफ्टी एवं फार्माकोविजिलेंस एसोसिएट उपस्थित रहीं। उन्होंने रोगी सुरक्षा, दवाइयों के सुरक्षित उपयोग तथा फार्माकोविजिलेंस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ट्रस्टी हीरो ज्ञानचंदानी, सुरेष आवतरामानी, नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रेरणा उपाध्याय, डॉ. समता पटेल, डॉ. सोनल गौरे, डॉ़. सरिता कुमार,
डॉ. प्रीति बम्हाने, अस्पताल प्रषासक अनुषा तिवारी पाठक, एचआर मैनेजर रिंकी सिंघल, क्वालिटी मैनेजर एवं कार्यक्रम संयोजक मो. इमरान खान सहित पैरामेडिकल स्टाफ एवं प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सावधानियों पर भी चर्चा की गई तथा अस्पताल में पेषेंट सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। इसी कड़ी में सेवा सदन में फॉयर सेफ्टी के लिए एक माकॅड्रिल का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान मरीजों की दवाइयों के संभावित प्रतिकूल प्रभावों, दवाइयों के उपयोग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ से रोगी सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए सभी स्टॉफ ने प्रतिज्ञा ली।



0 Comments:
Post a Comment