बैतूल :- अवैध सम्बंधों के विवाद में गमछे से गला घोटकर युवक की हत्या,शव पानी में फेंककर दुर्घटना दिखाने की कोशिश,एक आरोपी गिरफतार बैतूल के साँईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धाबला में दो दिन पहले पानी से भरी खंती में मिली लाश के मामले का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
जिस मौत को शुरुआत में पानी में डूबने से हुई दुर्घटना माना जा रहा था, वह दरअसल सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने मामले में गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अवैध संबंधों को लेकर चली आ रही रंजिश में गमछे से गला घोंटकर हत्या की और जुर्म छिपाने के लिए शव को पानी में फेंक दिया, ताकि मामला डूबने से मौत का लगे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने बताया कि 31 जुलाई को ग्राम धाबला निवासी 47 वर्षीय लालू पिता गंजू धुर्वे का शव नामदेव फाटे के खेत के पास पानी से भरी खंती में मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की हायॉइड बोन (गले की हड्डी) टूटी हुई मिली, जिससे स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई है। मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

0 Comments:
Post a Comment