बदनावर :- श्रावण माह के प्रथम सोमवार को कोटेश्वर महादेव में लगा भक्तों का तांता.....
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर के किए कोटेश्वर महादेव के दर्शन बदनावर श्रावन माह के प्रथम सोमवार को बदनावर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता देखा गया है श्रद्धालु शिव की आराधना में झूटे हुए दिखाई दिए बदनावर के पश्चिम में स्थित अति प्राचीन तीर्थ पर्यटन स्थल जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है कोटेश्वर धाम पर सुबह 5:00 से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था जो कि दिनभर निरंतर चलता रहा सावन का महीना भोले की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है सावन में माह में भोले को रिझाने के लिए दुर दराज से कावड़ लेकर भी कोटेश्वर महादेव पहुंचते हैं वह सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो ऐसा वरदान भी भोले बाबा से मांगते हैं सावन माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में डुबकी लगाकर भोलेनाथ का जला अभिषेक किया वैसे तो कोटेश्वर महादेव में बारह महीने श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहता है ऐसा माना जाता है कि कोटेश्वर महादेव के दर्शन करने से ही सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है आपको बता दे कि जहां पर बहता कल - कल झरना अपने आप में एक अलग ही छठा बिखेरती है इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रावण माह में पहुंचते हैं यह धार से 55 किलोमीटर की दूरी ओर बदनावर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कोटेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी गजेंद्र भारती ने बताया कि श्रावण माह का आज प्रथम सोमवार और दूर-दूर से यहां पर श्रद्धालु पहुंचें श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए सारी व्यवस्था की गई है मंदिर को विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है- Blogger Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 Comments:
Post a Comment