728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय परिसर में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय परिसर में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित...

साधु वासवानी एज्युकेशनल सोसायटी के पूर्व महासचिव, आदरणीय, प्रेरणादायक, दादा स्वर्गीय मूलचंद मनवानी की 20वीं पुण्यतिथि पर, साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय परिसर में, आज श्रृद्धांजलि सभा आयोजित करके, दादा स्वर्गीय मूलचंद मनवानी को,दो मिनट का मौन रखकर, महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर सबसे पहले साधु वासवानी एज्युकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष दयालदास डेटानी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०ऐ. के. सिंह, डायरेक्टर डॉ०डी.के.दुबे, डॉ०सुमन मलिक व समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा, दादा

की मुर्ती पर माल्यार्पण करके, दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अध्यक्ष दयालदास डेटानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मनवानी जी ने इस महाविद्यालय की नींद रखकर, महाविद्यालय की प्रगति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर, आज भी हमें लगता है कि, मनवानी जी, हमारे बीच मौजूद है। मनवानी जी ने महाविद्यालय के साथ साथ सिंधु ट्रस्ट, सिंधी अकादमी व सामाजिक कार्यो के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने दादा जी की मुर्ती पर फूल अर्पित करके, आशीर्वाद प्राप्त किया। (सादर प्रणाम) ओम साई राम।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय परिसर में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com