AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपनी विभिन्न व्यवहारिक और नीतिगत समस्याओं को लेकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है।
एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (रजि.) के तत्वावधान में बुधवार को देशभर में कार्यरत एमईएस बिल्डर्स ने अपनी व्यवहारिक एवं नीतिगत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विभाग के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न राज्यों की शाखाओं ने संबंधित जोनल चीफ इंजीनियरों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। भोपाल ब्रांच के चेयरमैन धर्मेंद्र वासंदानी (दीपू) ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.एस. मग्गो द्वारा लंबे समय से एमईएस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बैठकें और पत्राचार कर बिल्डर्स की समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही थी।हालांकि, बार-बार मिले आश्वासनों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।भोपाल ब्रांच के मानद सचिव सुनील सोनी ने बताया कि देशभर की शाखाओं द्वारा अपने-अपने जोनल चीफ इंजीनियरों को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार और विभाग तक अपनी समस्याएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बिल्डर्स के पास कार्य बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।कार्यक्रम संयोजक पीयूष मिश्रा ने बताया कि संगठन के मानद महासचिव संदीप श्रीवास्तव ने चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि जब तक बिल्डर्स की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।इस अवसर पर भोपाल ब्रांच के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी राजन खुल्लर, प्रशांत मजूमदार, इंदरजीत सिंह, विमल कुमार मांडिल, अनिल कुमार साहू, तपेश उपाध्याय, अजय जैन, अनिल उपाध्याय, कपिल आसुदानी, मोहम्मद हफीज खान, राकेश सराफ, कमल मजूमदार, विकास सराफ, जयंत मिश्रा, राजेश बंसल, राजा, अजीत मेवाड़ा, रमीज सहित बड़ी संख्या में बिल्डर्स उपस्थित रहे।


0 Comments:
Post a Comment