AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- 5100 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा बम बम भोले के नारे गूंजता रहे कलश यात्रा में डीजे के साथ....
भोपाल के बैरागढ़ कला स्थित गौरी महल प्रांगण में 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ 5 अगस्त की सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक शिव महापुराण कथा का रसपान श्रद्धालु करेंगे। कथा वाचन पूज्य श्री रसिक कृष्ण सांवरे सरकार द्वारा किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक भगवान शिव का भव्य अभिषेक भी आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु अपनी पूजा सामग्री के साथ शामिल होकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।श्रावण मास के शुभ अवसर पर समस्त शिव भक्त एवं यादव परिवार, के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गढ़ स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर से निकली विशाल कलश यात्रा ने पूरे शहर को शिवमय बना दिया।श्रद्धालुओं के जयघोष, बैंड-बाजों, शिव भजनों और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के मुख्य यजमान राकेश यादव अपनी धर्मपत्नी सहित वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए यात्रा में भाग लिया। बड़ी संख्या में पुरुष, युवा एवं श्रद्धालु भी पीले ध्वज हाथों में लेकर यात्रा में शामिल हुए। कथा वाचक पूज्य रसिक कृष्ण सांवरे सरकार विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर विराजमान रहे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राकेश यादव द्वारा महाराज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कलश यात्रा कथा स्थल पहुँची। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह जलपान एवं सेवा की भी व्यवस्था की गई।



0 Comments:
Post a Comment