728x90 AdSpace

Latest News

गंज बासौदा :- 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने ज्ञापन देकर की कलम हड़ताल शुरू....

जिला विदिशा मध्य प्रदेश 

गंज बासौदा :- 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने ज्ञापन देकर की कलम हड़ताल शुरू....

मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर पटवारियों की प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई है इसी क्रम में आज गंज बासौदा में पटवारी संघ के सदस्यों ने तहसील परिसर पहुंचकर नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सौंपा। पटवारी संघ ने बताया कि भोपाल में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर सोमवार से पूरे प्रदेश में कलमबंद हड़ताल शुरू की गई है। इसी क्रम में आज बासौदा तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। इस हड़ताल के तहत राजस्व विभाग के सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे।पटवारियों की पांच सूत्रीय मुख्य मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इन मांगों में कैडर रिव्यू लागू करना, पदोन्नति और समयमान वेतनमान, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा आयोजित करना, पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट में शामिल करना, वित्तीय लंबित भुगतानों का निपटारा और पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण रद्द करना शामिल है।इस हड़ताल के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होंगे। गंजबासौदा विकासखंड के काफी संख्या में पटवारी इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: गंज बासौदा :- 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने ज्ञापन देकर की कलम हड़ताल शुरू.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com