AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में 'कारगिल विजय दिवस' पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन...
मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ।इस अवसर पर संस्थान सचिव घनश्याम बुलचंदानी उपस्थित रहे।उनका अभिमत है कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक अवसर नहीं है ,बल्कि राष्ट्रभक्ति, साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक भी है। अतः हम सभी को देशप्रेम ,अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों को अपने जीवन में व्यावहारिक रूप से स्थान देना चाहिए। यही हमारी सच्ची राष्ट्रभक्ति है।विद्यालय प्राचार्य ए .एन.मणिकंडन जी ने राष्ट्र के प्रति समर्पणभाव, संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु छात्रों को अभिप्रेरित किया, और कहा कि देशभक्ति और कर्तव्य निष्ठा ही राष्ट्र की सच्ची आराधना है । इसके पश्चात कक्षा आठवीं के छात्र अविरल बाबानी ने प्रेरणादायक 'सुविचार' प्रस्तुत किया।
उनके विचारों ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा देश के वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा छठवीं, सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके उपरांत कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आधारित प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता, समर्पण एवं मातृभूमि के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का सजीव मंचन किया गया। विद्यार्थियों के सशक्त अभिनय एवं प्रभावशाली संवादों ने उपस्थित सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया तथा वीर जवानों के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और अधिक प्रबल किया।स्किट के पश्चात शिक्षिका त्रिज्या वर्मा ने प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कारगिल के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च दायित्व है तथा हमें सदैव अपने वीर जवानों के बलिदान का सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर संस्था सचिव घनश्याम ब बूलचंदानी , विद्यालय के प्राचार्य ए. एन. मणिकंडन, उपप्राचार्या दिव्या कृपलानी, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ हुआ। संपूर्ण आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।



0 Comments:
Post a Comment