सिंगरौली :- बिना तिरपाल और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन..
कलेक्टर गौरव बैनल के सख्त निर्देश पर विशेष अभियान, वाहन जब्त, कई चालकों पर चालानी कार्रवाई सिंगरौली जिले में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 2 अगस्त 2026 को विशेष जांच अभियान चलाया। हाल ही में आयोजित टाइमलाइन समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने ओवरलोडिंग, बिना तिरपाल रेत, गिट्टी, मिट्टी, फ्लाई ऐश एवं कोयले का परिवहन करने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने मोरबा, शुक्ला मोड़, एनटीपीसी गेट और कांटा मोड़ क्षेत्र में सघन वाहन जांच की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना तिरपाल सामग्री परिवहन, वैध परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।जांच के दौरान बिना तिरपाल ओवरलोड रेत का परिवहन कर रहे एक मालवाहक वाहन को जब्त कर निगरी चौकी में सुरक्षित रखा गया। वहीं अन्य कई वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।परिवहन विभाग ने कहा कि बिना तिरपाल खुले में निर्माण सामग्री का परिवहन पर्यावरण और सड़क सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर खतरा है। विभाग ने बताया कि परिवहन आयुक्त, ग्वालियर के निर्देश पर 1 से 15 अगस्त तक विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है।विभाग ने वाहन संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदूषण नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।- Blogger Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 Comments:
Post a Comment