728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- रामचरित मानस चौपाईयों से किया गया हवन यज्ञट हलयानी उपाध्यक्ष, रामचंदानी बने सचिव

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- रामचरित मानस चौपाईयों से किया गया हवन यज्ञट हलयानी उपाध्यक्ष, रामचंदानी बने सचिव

संत नगर - बजरंग सेना समिति द्वारा मॉं काली मंदिर हलालपुर में दिनांक 17 दिसम्बर 2023, दिन रविवार, प्रातः 10ः30 बजे मॉं काली मंदिर हलालपुरा में समिति के अध्यक्ष देवानी द्वारा चल रही एक माह से रामचरित मानस का पाठ पूर्ण होने पर समिति के अर्चक पुरोहित पं0 राजकुमार गर्ग द्वारा रामचरित मानस की चौपाईयों का जाप कर हवन सम्पन्न करवाया गया। समिति के अर्चक पुरोहित पं0 राजकुमार गर्ग ने बताया कि हवन में केवल आहूति में स्वाहा का जाप करने से शरीर के समस्त रोग नष्ट हो जाते है।
कार्यक्रम के अंत में हनुमान महाराज जी की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। तत्पश्चात् समिति के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नरेन्द्र टहलयानी एवं सचिव गुरदास रामचंदानी को नियुक्त करने पर बगवा रंग का गमछा पहनाकर, नियुक्ति पत्र के साथ हार फूलों से स्वागत किया गया।हवन में आहूति देने वाले मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अर्चक पुरोहित पं0 राजकुमार गर्ग, अध्यक्ष कमलेश देवानी, सलाहाकार प्रभु मूलचंदानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महेश दरयानी, नरेन्द्र टहलानी, महासचिव राजेश केवलानी, सचिव जगदीश सावले, राजकुमार धानुक, गुरदास रामचंदानी, विष्णु नाथानी, अनिल शर्मा, खेमचंद निहचलानी, प्रियांशु तेजवानी, आयुष शर्मा आदि उपस्थित थे।


कमलेश देवानी

7470822287

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- रामचरित मानस चौपाईयों से किया गया हवन यज्ञट हलयानी उपाध्यक्ष, रामचंदानी बने सचिव Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com