728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- एस. एच. आई. एम. में बुक रिव्यू सत्र का आयोजन......

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- एस. एच. आई. एम. में बुक रिव्यू सत्र का आयोजन......


एस. एच. आई. एम. के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा संस्थान की एम.बी.ए. और एम.बी.ए. इंटीग्रेटेड की छात्राओं के लिए "बुक रिव्यू" सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में 200 से अधिक छात्राओं ने ऑटोबायोग्राफी, इतिहास, नॉन-फिक्शन पर आधारित किताबों का विश्लेषण किया।


प्रमुख पुस्तकें जैसे 'द सीक्रेट', 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ', 'टुडे इज़ माय मोस्ट फेवरेट डे' जैसी किताबों को छात्राओं ने गहराई से समझा एवं उसका सार ग्रहण किया। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं में किताबों को पढ़ने की आदत को बढ़ाना था। इस सत्र से न केवल छात्राओं का ज्ञान वर्धन हुआ, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व में भी बदलाव आया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मैनेजिंग डायरेक्टर  हीरो ज्ञानचंदानी एवं डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को इस अभियान के लिए बधाई दी।


  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- एस. एच. आई. एम. में बुक रिव्यू सत्र का आयोजन...... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com