728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- बैरागढ़ कलां में धूमधाम से निकली कलश यात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत.......

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- बैरागढ़ कलां में धूमधाम से निकली कलश यात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत.......

संत हिरदाराम नगर :- बैरागढ़ कलां में भवानी जन कल्याण सेवा समिति द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालु पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुए। पुरूष भगवान की भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे तो वहीं महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। कलश यात्रा बैरागढ़ कलां में प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। मंच द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सात दिनों तक राष्ट्रीय कथा वाचक सनातनी बहिनी अध्यक्ष कविता दीदी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। यह कथा 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक होगी। जिसमें आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्वालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित होंगे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- बैरागढ़ कलां में धूमधाम से निकली कलश यात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत....... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com