AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- एसएचआईएम में नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज के सेंट्रल रीजनल राउंड का सफल आयोजन..
संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (एसएचआईएम) भोपाल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) द्वारा सेबी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में आयोजित नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज (एनएफएलक्यू) के सेंट्रल रीजनल राउंड का सफल आयोजन 19 एवं 20 सितंबर 2026 को किया गया। एनआईएसएम द्वारा देशभर के महाविद्यालयों में आयोजित कॉलेज लेवल क्विज राउंड में लगभग 2,000
महाविद्यालयों के 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद देशभर में कुल 6 रीजनल राउंड आयोजित किए गए। इनमें से सेंट्रल रीजनल राउंड की मेजबानी एसएचआईएम ने की, जिसमें मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।सेंट्रल रीजनल राउंड के लिए यूजी वर्ग की 60 तथा पीजी वर्ग की 60 टीमों को चयनित किया गया। इस चरण में आईआईएम रायपुर, वीआईटी भोपाल, सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी इंदौर, भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई, ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ तथा सेंट एलॉयसियस कॉलेज जबलपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भोपाल की यूजी वर्ग की 4 टीमें तथा पीजी वर्ग की 2 टीमें राष्ट्रीय फाइनल के लिए चयनित हुई हैं। एसएचआईएम के लिए यह आयोजन विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा, क्योंकि संस्थान की एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय फाइनल में अपनी जगह बनाई। एसएचआईएम की टीम में सलोनी वर्मा एवं मुस्कान साहू शामिल हैं। नेशनल फाइनल का आयोजन 30 नवंबर 2026 को एनआईएसएम मुंबई में किया जाएगा, जहाँ देशभर के विभिन्न रीजनल राउंड से चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं वित्तीय ज्ञान का प्रदर्शन करेंगी। वित्तीय साक्षरता एवं निवेश जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एनआईएसएम एवं सेबी की यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन का अवसर प्रदान करने के लिए एसएचआईएम परिवार एनआईएसएम एवं सेबी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है।इस आयोजन की सफलता पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचंदानी, डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर एवं ग्रुप एडवाइजर पी. एस. राठौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उनके मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग से एसएचआईएम को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पहल से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।एसएचआईएम परिवार की ओर से कुमारी सलोनी वर्मा एवं कुमारी मुस्कान साहू को राष्ट्रीय फाइनल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। उनकी उपलब्धि ने पूरे एसएचआईएम परिवार को गौरवान्वित किया है।


0 Comments:
Post a Comment