728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- कथा के पहले दिन गांव के प्रमुख मार्गो से धूमधाम के साथ निकली कलश यात्रा

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- कथा के पहले दिन गांव के प्रमुख मार्गो से धूमधाम के साथ निकली कलश यात्रा

 भागवत कथा सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है-जगदीश नारायण स्वामी राजधानी के ग्राम कुराना में ग्रामवासियों के द्वारा मण्डलोई मार्केट में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर भागवत पाठ व छतरी स्मारक पूजन महोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर शामिल हुई।
कलश यात्रा में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुए जो भगवान की भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में कथा वाचक जगदीश नारायण स्वामी महाराज बग्गी में सवार थे। जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची जहां पर पहले दिन की कथा प्रारंभ की गई। कथा स्थल पर सुमेर सिंह मण्डलोई, चन्दर सिंह मण्डलोई, गजराज सिंह मण्डलोई, उदय सिंह मण्डलोई ने व्यासपीठ की पूजन की।कथा वाचक जगदीश नारायण स्वामी महाराज ने पहले दिन भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मानव को परोपकारी रहना चाहिए। मतलब आप किसी को सताओं मत। उन्होंने गोकर्ण, धुन्धकारी का भी वर्णन किया। उन्होंने आगे भजन की प्रस्तुतियां दी जिस पर भक्ति में मग्न होकर श्रद्वालु जमकर नृत्यु करते नजर आए। आचाय पंडित संतोष पाराशर ने बताया कि यह कथा 10 फरवरी से 16 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगी।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- कथा के पहले दिन गांव के प्रमुख मार्गो से धूमधाम के साथ निकली कलश यात्रा Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com