AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन
ग्राम कुराना में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक जगदीश नारायण स्वामी महाराज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान मनमोहक सुन्दर झांकियों की प्रस्तुतियां भी दी गई। श्रद्वालु भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य करते रहे। जगदीश स्वामी महाराज ने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। सुख केवल भगवान के चरणों में ही है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई भी साधन नहीं है इसलिए व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा को आवश्यक महत्व देना चाहिए। भागवत कथा से बडा कोई सत्य नहीं है। इसे श्रवण मात्र से ही मनुष्य अमर हो जाता है। आगे उन्होंने पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है।
0 Comments:
Post a Comment