AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- गुप्त नवरात्रि में हनुमान महाराज जी को चोला चढाने से होते है हर कार्य सम्पन्न - पं0 राज कुमार गर्गसंत नगर - बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी द्वारा द्वितीय शनिवार को मां गायत्री मंदिर सैनिक कालोनी संत हिरदाराम नगर में पं0 राज कुमार गर्ग के सानिध्य में वेद मंत्रों के साथ हनुमान महाराज जी को चोला एवं सिन्दुरीकरण किया गया। समिति के अर्चक पुरोहित पं0 राज कुमार गर्ग ने बताया कि आज गुप्त नवरात्रि का प्रथम दिवस हैं जो भी साधक हनुमान महाराज जी को गुप्त नवरात्रि में सिन्दुरीकरण चोला चढाता है उसे मनवांछित फल मिलता है ओर हर कार्य सम्पन्न होते है। सिन्दुरीकरण के बाद हनुमान महाराज जी की आरती की गयी। आरती में उपस्थित कमलेश देवानी, पं0 राज कुमार गर्ग, जगदीश सांवले, गुरदास रामचंदानी, वासु देवानी, बिहारीलाल शर्राफ आदि थे।
0 Comments:
Post a Comment