AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाया गया।
नंद के घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा पण्डाल भगवान कृष्ण जन्म पर श्रद्धालुओं ने किया नृत्य, बांटी मिठाईयां दी बधाईयां राजधानी के ग्राम कुराना मण्डलोई मार्केट में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। कथा वाचक जगदीश नारायण स्वामी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का उल्लेख किया। महाराज ने कहा कि धरती पर जब आसुरी ताकतों का अत्याचार बढ़ जाता है, तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। मथुरा में जब कंस के अत्याचार बढ़ गए तो भगवान ने कृष्ण के रूप में देवकी के गर्भ से अवतार लिया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पूरा पण्डाल फूल मालाओं से सजाया गया। जैसे ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तो पूरे पण्डाल नंद के घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्वालुओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए एक दूसरे का बधाईयां दी और मिठाईयां बांटी। कथा में सुमेर सिंह मण्डलोई, चन्दर सिंह मण्डलोई, गजराज सिंह मण्डलोई, उदय सिंह मण्डलोई, आचार्य संतोष पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित थे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चल रही है जहां बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंच रहे हैं।
0 Comments:
Post a Comment