728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- संत नगर में जॉन समिति की बैठक आयोजित, अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- संत नगर में जॉन समिति की बैठक आयोजित, अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा....

संत नगर । क्षेत्र में आज जॉन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम अधिकारी, एमआईसी सदस्य तथा पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण, सड़कों पर लग रहे ठेले एवं अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर एमआईसी सदस्य को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत पदाधिकारियों ने मांग की कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। इसके अलावा संत नगर क्षेत्र की सड़क, सफाई, जल निकासी, यातायात व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर नगर निगम और जॉन अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने कहा कि संत नगर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना आवश्यक है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- संत नगर में जॉन समिति की बैठक आयोजित, अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com