728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कॉप्टिशन पुरस्कार वितरण समारोह 26 जुलाई को

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कॉप्टिशन पुरस्कार वितरण समारोह 26 जुलाई को मानस भवन में आयोजित...

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा पिछले दिनों आयोजित कुकिंग कॉप्टिशन में भाग लेनी वाली महिलाओं के लिए रविवार 26 जुलाई को शाम 4 बजे पॉलीटेक्निक चोराहे स्थित मानस भवन में कुकिंग कॉप्टिशन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रतिमा बागरी (राज्य मंत्री म.प्र शासन) विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ( चिकित्सा विशेषज्ञ ) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा म.प्र बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सुश्री निवेदिता शर्मा एवं फीस्टलिशिय, ससंस्थापक एवं स्वामिनी प्रियंका गोगिया तोरानी को मुख्य वक्ता के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री, विधायक एवं सिंधी मेला समिति के संरक्षक भगवानदास सबनानी भी इस समारोह में विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि अपनी भाषा, संस्कृति, खान पान को बचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन सिंधी मेला समिति द्वारा पिछले 17 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, इस वर्ष भी यह आयोजन रविवार 26 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है, जो पूर्ण रूप से महिलाओं पर समर्पित रहेगा, इस पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में भोपाल के साथ साथ मंडीदीप, नर्मदापुरम, हरदा, गंजबसोदा, इटारसी, विदिशा, अब्दुल्लगंज, आष्टा एवं सुजालपुर की महिलाये भी मौजूद रहेंगी। गौरतलब है कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता 26 से अधिक स्थानों पर आयोजित की गई थी, जिसमे हजारों की संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कॉप्टिशन पुरस्कार वितरण समारोह 26 जुलाई को Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com