728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से तीसरे दिन भी....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से तीसरे दिन भी....


भोपाल । सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से तीसरे दिन भी रविवार को भी राजधानी भोपाल में विभिन्न सेंटरों पर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 साल की बालिका से 80 साल तक की बुजुर्ग महिला ने हिस्सा लिया


। महिलाओं ने विशेष रूप से सिंधी व्यंजन तैयार किए थे जिनमें बीह पटाटा, साई भाजी, सेयल मानी, खोराक, सिंगर जी मिठाई आदि शामिल है।

सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साह देखने योग्य रहा, इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दयरानी ने कहा कि सिंध प्रांत में बनने वाले व्यंजनों को देखकर सिंध की यादें ताजा हो गईं। कार्यक्रम की शंखला में 15 जुलाई से इस प्रतियोगिता का आयोजन संभागीय क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, एवं मुख्य समारोह 26 जुलाई को मानस भवन में आयोजित किया जाएगा।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से तीसरे दिन भी.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com