AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव की पावन यात्रा के क्रम में एक अत्यंत भावपूर्ण क्षण देखने को मिला...
परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अभिलाषा से मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने व्यस्त शासकीय कार्यक्रमों के मध्य विशेष रूप से समय निकालकर झाँसी सर्किट हाउस पहुँचे मुख्यमंत्री ने श्रद्धा एवं विनम्रता के साथ गुरुदेव के श्रीचरणों में प्रणाम कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व से पूर्व सद्गुरु के श्रीचरणों में उपस्थित होने का उनका यह भाव गुरु-परंपरा के प्रति उनकी आस्था एवं श्रद्धा का सुंदर परिचायक रहा।

0 Comments:
Post a Comment