728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- लालघाटी में कांग्रेस सेवादल ने प्रभात फेरी निकालकर किया ध्वज वंदन....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- लालघाटी में कांग्रेस सेवादल ने प्रभात फेरी निकालकर किया ध्वज वंदन....


ऐसे आयोजन संगठन की एकजुटता एवं संविधान की रक्षा के संकल्प को मजबूत करते हैं  प्रवीण सक्सेना सेवादल के कार्यक्रम संयोजक एवं भोपाल जिला प्रवक्ता आनंद सबधाणी  जिला कांग्रेस सेवादल, भोपाल द्वारा रविवार प्रातः गुफा मंदिर मुख्य द्वार से मुख्य मार्ग होते हुए लालघाटी चौराहा स्थित माता मंदिर तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल तथा विभिन्न मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन ध्वज वंदन के साथ हुआ।इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष माननीय अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल संगठन की रीढ़ है। सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्यकर्ताओं को समाज के बीच निरंतर सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की एकजुटता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ संविधान की रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाले सिद्ध होंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दिनेश मेंघानी, भोपाल शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष निहाल भाई, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अभिषेक शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद सबधाणी, गांधी नगर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारन, उप ब्लॉक अध्यक्ष सोनू तोमर, विमल बाथम, नीलमणि दुबे, जयश्री दीदी, अब्दुल नासिर, विष्णु मरण , राजेश विश्वकर्मा, नमिता गौर, धीरज गोस्वामी, आनंद सिंह सहित कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भोपाल शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष निहाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की शक्ति का परिचायक है तथा इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- लालघाटी में कांग्रेस सेवादल ने प्रभात फेरी निकालकर किया ध्वज वंदन.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com