728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- राजधानी भोपाल में वैध और अवैध कॉलोनियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन अब

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- राजधानी भोपाल में वैध और अवैध कॉलोनियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है।

कॉलोनाइजरों द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने से परेशान बड़ी संख्या में रहवासी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और विशेष जनसुनवाई में अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। भोपाल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कॉलोनी संबंधी मामलों के समाधान के लिए विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

एडीएम सुमित पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में शहर की वैध और अवैध कॉलोनियों से बड़ी संख्या में रहवासी पहुंचे। रहवासियों का आरोप है कि कई कॉलोनाइजर कॉलोनियां विकसित कर प्लॉट बेच देते हैं, लेकिन सड़क, नाली, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराते। इसी वजह से लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। प्रशासन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।प्रशासन का कहना है कि कॉलोनियों से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि रहवासियों को उनकी मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें।फिलहाल प्रशासन ने सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि कॉलोनाइजरों की जवाबदेही तय करने और रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए आगे क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- राजधानी भोपाल में वैध और अवैध कॉलोनियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन अब Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com