AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- पंच दिवसीय श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा....
भोपाल, 20 जून। पीरिया मोहल्ला, खजूरी कला भोपाल में आयोजित पंच दिवसीय श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में डीजे, सुसज्जित घोड़े, ऊँट, डमरू दल एवं धार्मिक झांकियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं द्वारा जय राम एवं जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। में प्रमुख रूप से श्री श्री 1008 श्री पागल बाबा (उदासीन अवधूत जी महाराज), राधेपुरी महाराज (ओम नमः शिवाय आश्रम, राव घाट), यज्ञाचार्य पं. संतोष शास्त्री (आमदपुर, जामगढ़) तथा पं. रज्जन महाराज शास्त्री (शिव शक्तिधाम अवधपुरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त महंत अनिलानंद महाराज, पृथ्वीराज सिंह राजपूत, रामनारायण शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर कपीश सेना सनातन संगठन बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, भोपाल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही पीरिया मोहल्ला के समस्त रहवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।आयोजकों ने बताया कि पंच दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को देव पूजन, कर्मकुटी, जलाधिवास एवं अन्नाधिवास, 22 जून को देव पूजन, पुष्प फलाधिवास एवं हवन, 23 जून को देव पूजन, मूर्ति स्नपन, हवन, शोभायात्रा एवं शय्याधिवास तथा 24 जून को श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, शिखर कलश स्थापना, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजक समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। महोत्सव स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा है।

0 Comments:
Post a Comment