728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- अवैध कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माण को हटाया, 27 करोड़ की अवैध जमीन मुक्त कराई....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- अवैध कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माण को हटाया, 27 करोड़ की अवैध जमीन मुक्त कराई....
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी विनोद सोनकिया, तहसीलदार तहसील हुजूर अतुल शर्मा, नायब तहसीलदार शुभम जैन, नायब तहसीलदार राकेश पिप्पल एवं राजस्व निरीक्षक एवं वृत्त के पटवारियों द्वारा एफटीएल से 33 मीटर के दायरे में हो रहे अवैध कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माण को हटाया गया। जिसका बाजार में अनुमानित मूल्य कुल 27 करोड़ है। 



 शनिवार को ग्राम मेंडोरी तहसील हुजूर जिला भोपाल स्थित खसरा नंबर 322 रकबा 1.100 हे. एवं खसरा नंबर 323 रकबा 0.490 हे इस प्रकार कुल रकबा 1.590 हेक्टेयर भूमि जो कि मुनतियाज अली आत्मज इशतीयाक अली के नाम पर भूमि स्वामी स्वत्त्व पर दर्ज हो जिस पर राजीव द्विवेदी द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। जिसका बाजार में अनुमानित मूल्य 12 करोड़ आंका गया है। इसी प्रकार ग्राम बेरखेड़ी बज्याफत स्थित खसरा नम्बर 296 रकबा 1.570 हे.जो कि शाहवाज खान पुत्र एम ए खान के नाम भूमि स्वामी स्वत्त्व पर दर्ज है, जिसपर राजीव द्विवेदी द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था जिसे राजस्व दल द्वारा कार्रवाई कर तोड़ा गया। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 15 करोड़ रुपये है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- अवैध कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माण को हटाया, 27 करोड़ की अवैध जमीन मुक्त कराई.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com