AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में संत हिरदाराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की छात्राएं पुनः शीर्ष पर
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट में संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की एम.बी.ए. एवं एम.बी.ए. इंटीग्रेटेड की छात्राओं ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करके संस्थान को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में संस्थान की एम.बी.ए. बैच 2021-2023 की छात्रा कु. प्राची खत्री आत्मजा प्रभु दयाल खत्री ने द्वितीय स्थान एवं कु. हिमांशी रायसिंघानी आत्मजा दिनेश रायसिंघानी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। साथ ही एम.बी.ए. इंटीग्रेटेड 2018-2023 बैच से मेरिट लिस्ट में कु. रौशनी मंगतानी आत्मजा जगदीश कुमार मंगतानी ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान, कु. धारा जैन आत्मजा विनय जैन ने द्वितीय स्थान एवं कु. नेहा बलवानी आत्मजा नरेश कुमार बलवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कार्यक्षेत्र में आने वाले विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, राजगढ़ एवं भोपाल जिले के 150 से अधिक एम.बी.ए. महाविद्यालयों के 20,000 से अधिक सम्मिलित छात्र-छात्राओं के बीच में निरंतर दूसरे वर्ष प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि यह दर्शाती है कि संत हिरदाराम के आशीर्वाद एवं श्रद्धेय सिद्ध भाऊ के मार्गदर्शन में संचालित हो रहे संस्थान में छात्राओं का प्रोफेशनल कोर्स में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। चाहे वो परीक्षा परिणाम हो या प्लेसमेंट्स, संस्थान ने हमेशा वीमेन एम्पावरमेंट में अनेक कीर्तिमान बनाये हैं। इस अकादमिक उपलब्धि के लिए संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचंदानी, डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर एवं सभी प्राध्यापकों ने छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comments:
Post a Comment