728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन....

संत नगर स्थित लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा विज्ञान एवं कला से जुड़े विभिन्न मॉडलों को प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।विद्यालय की प्राचार्या किरण वाधवानी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी बच्चों के लिए

स्कूल की सभी टीचर्स एम भूमिका में नजर आई और उनके प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से लाइटिंग डिजिटल मॉडल, सोलर कुकर, डीजे सिस्टम, स्वास्थ्य सुधार से जुड़े मॉडल तथा
दैनिक जीवन में उपयोगी कई नवाचारी प्रयोगों को प्रदर्शित किया।पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बच्चों में विशेष जागरूकता देखने को मिली। प्रदर्शनी में वृक्षारोपण, गार्डन मॉडल और आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने से संबंधित कई आकर्षक प्रस्तुतियाँ रखी गईं, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।विवेक नरगूकर, नीरज पुरवानी, हेमंत रॉय एवं उनकी टीम ने की सारणी करते हुए प्राचार्य का स्वागत भी किया.यह कार्यक्रम बैरागढ़ स्थित लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हीरो फेस क्लब के अध्यक्ष हीरो हिंदू इसरानी उपस्थित रहे। उनके साथ क्लब के अन्य सदस्य विवेक नरगूकर, प्रभु दास, मूलचंदानी,मोहन बेलानी, रवि लालवानी, अशोक तनवानी, माधव कुमार घनश्यानी, प्रकाश मीणा, नानक दादलानी एवं राजकुमार दादवानी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com