AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- भोपाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में संतों का समागम.....
बिन प्रभु की कृपा के बगैर संतों का मिलन संभव नहीं होता है-वत्स जी महाराज संत हिरदाराम नगर - भागवत कथा में संतों का समागम बिन प्रभु की कृपा के बगैर संतों का मिलन संभव नहीं होता है यह वाक्य अयोध्या धाम से भोपाल पधारे वत्स जी महाराज ने कहे। संत नगर में रेलवे माल गोदाम के पास वत्स जी महाराज के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत चल रही है। वहीं लालघाटी सिंगारचौली ब्रिज के नीचे चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य कृपा शंकर महाराज के मुखारविंद से कथा चल रही है। गुरूवार को वत्स जी महाराज एवं आचार्य कृपा शंकर महाराज का मिलन हुआ। दोनों कथा वाचकों ने कलयुग में भागवत महापुराण का महत्व बताया उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धा सुमन से इसका श्रवण करता है उसे अनंत फल की प्राप्ति होती है
कलयुग केवल नाम अधारा कलयुग में केवल प्रभु का नाम लेने से कल्याण होता है। इस अवसर पर कथा व्यास का पूजन करने वालो में समाजसेवी महेश खटवानी, बजरंग सेना समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी, सचिव राजकुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी किया। वहीं हिंदू फैंस क्लब के अध्यक्ष हीरो हिंदू, मुकेश सूर्यवंशी, आचार्य पंडित रवि पटेरिया, राम जी ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, प्रभुदास, कालूराव, संत गौ रक्षा उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राधे महाराज, आचार्य पंडित रामकृष्ण शर्मा ने संतों का स्वागत करके आशीर्वाद लिया।
तीसरे दिन की कथा में भजनों पर जमकर झूमे श्रोता संत नगर रेलवे माल गोदाम के पास चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गुरूवार को वत्स जी महाराज ने भक्त प्रह्लाद और नरसिंह अवतार की कथा, सृष्टि के विस्तार मनु-शतरूपा, कपिलदेव का अवतार और समुद्र मंथन कथा का वर्णन किया। वत्स जी महाराज ने जीवन में सत्संग श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने कई भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे।



0 Comments:
Post a Comment