AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम पत्रकार संघ ने अखबार बांटने वाले कर्मचारियों को बांटी स्वेटर शीतलहर को देखते हुए
संत हिरदाराम पत्रकार संघ का एक कार्यक्रम अध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में अखबार बांटने वाले कर्मचारियों के लिए संघ कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें कर्मचारियो को स्वेटर प्रदान की। संघ के अध्यक्ष संदीप पाठक ने कहा कि इस सेवाभावी कार्यक्रम में उन कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरण किया गया जो सुबह जल्दी उठकर घर-घर अखबार पहुंचाते हैं आज भी जब लोग सुबह उठते हैं तो उन्हें सबसे पहले पेपर पढ़ने की आदत है और वह पेपर तभी पढ़ पाते हैं जब उन्हें अखबार पहुंच पाता है यह कर्मचारी ठंड हो, बारिश हो सुबह जल्दी उठकर अखबार पहुंचाते हैं इसलिए पत्रकार संघ द्वारा उन्हें स्वेटर वितरण किया गया।संघ के महासचिव विवेक शर्मा ने कहा कि संघ द्वारा आगे भी इन कर्मचारियों की मदद की जाएगी। संरक्षक बसंत चेलानी ने कहा कि ऐसे सेवा भाव के कार्यक्रम होने चाहिए। यह कर्मचारी सुबह जल्दी उठकर पेपर बांटने का काम करते है ऐसे कर्मचारियों की मदर के लिए संघ तत्पर है। संस्थापक अध्यक्ष कमल मनसुखानी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम करेंगे जिससे ऐसे कर्मचारियों को मदद मिल सके। इस अवसर पर मनोज शर्मा, अजय चौकसे, कमलेश वरलानी, अंकित शर्मा सहित कई उपस्थित थे।


0 Comments:
Post a Comment