AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- 31 जनवरी को सिंधी कवि सम्मलेन मध्यप्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी का आयोजन....
मध्यप्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी का आयोजन एवं वीना कला एवं सेवा समिति के सहयोग से अमर बलिदानी हेमू कालाणी को समर्पित याद करो कुर्बाणी सिंधी कवि सम्मेलन का आयोजन दिनांक-31-01-2026 को शाम 5:30 बजे साधु वासवानी स्कूल के नंदवानी सभागृह में आयोजन किया गया है, इस खास मौके पर बिलासपुर से कवि शत्रुघन जैसवानी, आदिपुर गुजरात से कवि मुकेश तिलोकानी, बिलासपुर से कवियत्री मुस्कान बचाणी, अहमदाबाद गुजरात से कवि मनोज चावला, इंदौर मध्यप्रदेश से कवियत्री किरण प्रियानी (अनमोल), संत हिरदाराम नगर से कवि कन्हैया शेवानी, एवं कवि राकेश शेवानी, कविता पाठ करेंगे l संस्था के अध्यक्ष राकेश शेवानी ने कार्यक्रम में आने के लिए संत नगर वासियों को प्यार भरा निवेदन किया है l राकेश शेवानी अध्यक्ष वीना कला एवं सेवा समिति भोपाल

0 Comments:
Post a Comment