728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसाइटी से संबद्ध नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल—आठवाँ संस्करण में अपनी साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा क्षमा तिवारी द्वारा 'भारतीय सैनिक' विषय पर लिखी गई स्वरचित कविता का विद्यार्थी-वर्ग (कक्षा 9वीं से 12वीं) कविता लेखन प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह कविता भावनात्मक गहराई, देशभक्ति एवं सशक्त अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में साकार रूप मिला।इसी फेस्टिवल के अंतर्गत 9 जनवरी 2026 को तात्कालिक कथा वाचन प्रतियोगिता में विद्यालय की 20 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतियोगिता से पूर्व बीएलएफ टीम द्वारा एक कहानी वाचन कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसके पश्चात विद्यार्थियों को विषय देकर सीमित अवधि में अपनी रचना प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।

प्रदेश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों व महाविद्यालयों के अनेक विद्यार्थियों सहित विद्यालय की 40 छात्राओं ने सम्मिलित होकर प्रभावशाली कहानी वाचन के महत्वपूर्ण गुर सीखे।  इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं-क्षमा तिवारी व नैना गोस्वामी( कक्षा- ग्यारहवीं ) एवं रुचिका मलकानी (कक्षा-नवीं) को विजेता घोषित किया गया।सभी विजेता प्रतिभागियों को 11 जनवरी 2026 को भारत भवन, भोपाल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया, जहाँ उन्हें नकद राशि , प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।

यह पुरस्कार वितरण प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।विद्यालय की प्राचार्य सुश्री अमृता मोटवानी ने अपने प्रेरक संबोधन में छात्राओं की रचनात्मकता, मौलिक चिंतन एवं आत्मविश्वास की विशेष सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधन समिति तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार ने सभी विजेता प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार की साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com