728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- 1100 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व विशाल महा आरती का भव्य आयोजन.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- 1100 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व विशाल महा आरती का भव्य आयोजन.....

राम भक्त हनुमान जी महाराज की प्रथम स्थापना वर्षगांठ के पावन अवसर पर नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में 1100 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल महा आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों संत-महात्माओं एवं 101 ब्राह्मणों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ 11 ब्राह्मणों द्वारा शंख ध्वनि के साथ किया गया।

मुख्य यजमान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने 101 ब्राह्मणों को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर 51000 हनुमान चालीसा पाठ के संकल्प के अंतर्गत 1100 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जो हुजूर विधानसभा के समस्त हनुमान मंदिरों में निरंतर चल रहे संकल्प का हिस्सा है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य श्री वात्स महाराज (अयोध्या, उत्तर प्रदेश), अनंत विभूषित दंडी स्वामी हेमेंद्र नंद सरस्वती महाराज (ओंकारेश्वर), आचार्य भवर लाल शर्मा, डॉ. रामकुमार देबलिया, आचार्य पंडित प्रदीप कृष्ण शास्त्री जी, आचार्य राजीव लोचन शास्त्री, भागवत कथा व्यास रामकिशोर, वैदिक आचार्य लेखराज शर्मा, राकेश शास्त्री,

आचार्य अनिल रुद्रा, पंडित बृजेश भार्गव, भागवत व्यास राम मोहन तिवारी, रूप कुमार सोनी, तुलसी दास महाराज, नारायण शर्मा, संतोष रघुवंशी, राम ठाकुर, संदीप पचौरी सहित अनेक प्रदेशों से पधारे संत-महात्मा उपस्थित रहे।परशुराम कल्याण बोर्ड, मध्य प्रदेश शासन के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता विशाल पुरोहित, बसंत चेलानी मंडल महामंत्री राधे महाराज, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, जिला सह मंत्री जीतू कटारिया, बजरंग दल जिला सहसंयोजक दया मेंर, कालूराव, ललित लक्षवानी, रोहित परमार, रोहित चौहान, एडवोकेट विष्णु प्रसाद बाथम, वार्ड पंच पार्षद अशोक मारन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।गंगा मैया की भव्य आरती रामानंद संगीत महाविद्यालय के संचालक आचार्य कपिल शर्मा के सानिध्य एवं नेतृत्व में संपन्न हुई। संत-महात्माओं का स्वागत 70 किलो फूलों की वर्षा कर किया गया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- 1100 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व विशाल महा आरती का भव्य आयोजन..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com