AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर कुर्की की कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।
जॉन अधिकारी विक्रम झा बताया की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर कुर्की की कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 28/01/2026 को माननीय आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, आज दिनांक 29/01/2026 को जोन क्रमांक 01, वार्ड क्रमांक 05 अंतर्गत ओल्ड बी वार्ड स्थित की आवासीय संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी एवं समस्त राजस्व अमला उपस्थित रहा। कुर्की की प्रक्रिया के उपरांत संबंधित संपत्ति स्वामी द्वारा ₹86,052 की राशि नगर निगम में जमा कराई गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बकाया कर वसूली को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0 Comments:
Post a Comment