AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप परिसर में पहुंचे वार्ड नंबर 5 के पार्षद अशोक मारण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी...
भोपाल :- बैरागढ़ वार्ड नंबर 5 में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए महाराणा प्रताप परिसर की बदहाल स्थिति आखिरकार पार्षद की नजर में आ ही गई। वार्ड नंबर 5 के पार्षद अशोक मारण ने परिसर का निरीक्षण किया, जहां चारों ओर गंदगी, अव्यवस्थित सफाई और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों का अंबार देखने को मिला।निरीक्षण के दौरान पार्षद अशोक मारण ने परिसर के आसपास अवैध पार्किंग पर कड़ी नाराज़गी जताई और मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि करोड़ों रुपये से बने इस परिसर की ऐसी हालत किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

0 Comments:
Post a Comment