AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, पूरा पंडाल जयकारों से गूंजा....
नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन प्रस्तुति पर जमकर थिरके श्रोता श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, पूरा पंडाल जयकारों से गूंजा संत हिरदाराम नगर - संत नगर रेलवे माल गोदाम के पास चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा व्यास आचार्य श्रीश्री वत्स जी महाराज ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ भजन प्रस्तुति पर सभी श्रद्धालु झूमते व थिरकते रहे। श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर कथा पंडाल को गुब्बारे व फूल-माला से सजाया गया था।
आचार्य वत्स जी महाराज ने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है. अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है. जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा के दौरान श्रीकृष्ण के बाल-रूप की झांकी देख सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए नृत्य करने लगे। श्रीकृष्ण जन्म पर एक दूसरे को बधाईयां दी मिठाईयां बांटी गई। महाराज ने कहा कि हर एक माता-पिता को चाहिए कि अपने साथ बच्चों को भागवत कथा, सत्संग, कीर्तन में जरूर साथ लाएं. इससे बच्चों में अच्छे संस्कार आते है। व्यासपीठ की पूजन बजरंगदल के वरिष्ठ नेता विशाल पुरोहित, कमल मनसुखानी, सोनू तोमर, सोहन मेवाड़ा, संदीप पाठक, विवेक शर्मा, मनोज शर्मा, अजय चौकसे आदि कई उपस्थित थे। पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक चल रही है।



0 Comments:
Post a Comment